{"_id":"69f0f999b2c7c2ea2003359e","slug":"the-administration-cracked-down-in-the-main-market-issuing-challans-to-20-shopkeepers-roorkee-news-c-5-1-drn1027-958441-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मुख्य बाजार में चला प्रशासन का चाबुक, 20 दुकानदारों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मुख्य बाजार में चला प्रशासन का चाबुक, 20 दुकानदारों के काटे चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को नेशनल हाईवे से लेकर मुख्य बाजार तक सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने आधा दर्जन दुकानदारों का सामान जब्त किया। 20 दुकानदारों के चालान काटकर 21,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ बाजार में उतरी। टीम ने हाईवे के किनारे और मुख्य बाजार में सड़कों पर अवैध रूप से रखे सामान और टीनशेडों को हटाना शुरू किया। प्रशासन की सख्त घेराबंदी देख कई दुकानदारों ने टीम के पहुंचने से पहले ही अपना सामान समेट लिया लेकिन जो दुकानदार समय रहते सतर्क नहीं हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान टीम ने सड़कों पर अतिक्रमण कर रहे 20 दुकानदारों के मौके पर ही चालान किए, जिनसे कुल 21,700 रुपये की राजस्व वसूली की गई। इसके साथ ही, आधा दर्जन से अधिक दुकानदारों का सड़क पर रखा सामान जब्त कर पालिका के वाहन में भर लिया गया। नगर पालिका अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण पाया गया, तो भारी जुर्माने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मुख्य बाजार में जाम की स्थिति से निपटने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान अपर तहसीलदार सुभांगनी, अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, सफाई निरीक्षक जसबीर सिंह, लेखपाल साजिद अली के साथ-साथ नगर पालिका के कर्मचारी और सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X