{"_id":"69f0f7f5655df41ae004c9fc","slug":"farmer-dies-during-treatment-roorkee-news-c-5-1-drn1027-958434-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: उपचार के दौरान किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: उपचार के दौरान किसान की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में किसान की मौत होने के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी देखने के अलावा कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है।
रुड़की कोतवाली को अंकित चौधरी निवासी गांव बेल्डा ने तहरीर देकर बताया कि 12 अप्रैल को रात 8:30 बजे चाचा वेदपाल और परिवार का सदस्य रुद्रांश ट्रैक्टर से खेत से घर की ओर आ रहे थे। तभी एक स्कूल के पास अचानक ट्रैक्टर रुक गया था। खराबी आने के बाद चाचा वेदपाल ट्रैक्टर को जांच रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने चाचा को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में ट्रैक्टर और चाचा खेत में गिर गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X