{"_id":"69f0f8a0594c7afcc80dae11","slug":"yellow-paw-on-roadside-stalls-and-kiosks-roorkee-news-c-5-1-drn1027-958436-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सड़क किनारे फड़ और खोखों पर चला पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सड़क किनारे फड़ और खोखों पर चला पीला पंजा
विज्ञापन
रुड़की में जेसीबी से अतिक्रमण हटाती निगम की टीम। स्रोत: निगम
विज्ञापन
शहर में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया। मलकपुर चुंगी से नगर निगम कार्यालय तक जेसीबी और निगम टीम के साथ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे 60 से अधिक फड़, खोखे और अस्थायी ढांचे हटाए गए।
नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त शिवानी सालार के नेतृत्व में टीम सुबह ही मौके पर पहुंच गई। इसके बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया जबकि कुछ स्थानों पर टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। इस दौरान कुछ दुकानदारों और निगम कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान जारी रहा।
अधिकारियों ने बताया कि सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रहा था और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। निगम की इस कार्रवाई से दिनभर क्षेत्र में चर्चा बनी रही।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X