{"_id":"69f0f9c9824832030709669f","slug":"contaminated-water-troubles-pedestrians-and-traders-roorkee-news-c-5-1-drn1027-958442-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दूषित पानी से राहगीर और व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दूषित पानी से राहगीर और व्यापारी परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के हरिद्वार मार्ग पर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण यहां जलभराव की समस्या बनी हुई है। दुकानों के बाहर दूषित पानी जमा होने से राहगीर और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी से यहां गंदगी और दुर्गंध के साथ ही पानी में पैदा होने वाले मच्छरों से रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
नगर के हरिद्वार मार्ग पर शुगर मिल गेट के समीप निकासी नाले पर बनी पुलिया काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है। यहां बने निकासी नाले के अवरुद्ध होने से दूषित पानी नाले के बाहर सड़कों पर फैल रहा है। ऐसे में यहां दुकानों और बैंक में आने वाले ग्राहकों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। गंदे पानी से उठने वाली दुर्गध और मच्छरों के कारण यहां राहगीरों को जहां आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश होने पर यह समस्या और बढ़ जाती है। स्थानीय व्यापारी रुपेश अहलावत, राकेश कुमार, सन्नी कुमार का कहना है कि प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। व्यापारियों ने प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X