सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A massive surge of devotees at Dargah Sabir Pak on the occasion of Khwaja Gharib Nawaz's Chhatti

Roorkee News: ख्वाजा गरीब नवाज की छठी पर दरगाह साबिर पाक में उमड़ा आस्था का सैलाब

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A massive surge of devotees at Dargah Sabir Pak on the occasion of Khwaja Gharib Nawaz's Chhatti
विज्ञापन
नौचंदी जुमेरात और मोहर्रम माह में अजमेर शरीफ में मनाई जा रही हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की छठी पर बृहस्पतिवार को दरगाह साबिर पाक में जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों जायरीनों ने दरगाह साबिर पाक, दरगाह इमाम साहब, किलकिली साहब, पीर गैब अली साहब और अब्दाल साहब की दरगाहों पर हाजिरी देकर चादर व फूल पेश कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।


इस्लामी कैलेंडर के अनुसार मोहर्रम माह चल रहा है। मोहर्रम की छठी तारीख को अजमेर शरीफ में हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की छठी मनाई जाती है। परंपरा के अनुसार बड़ी संख्या में जायरीन अजमेर रवाना होने से पहले पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक पर जियारत के लिए पहुंचते हैं। बृहस्पतिवार सुबह से ही दरगाह परिसर में जायरीनों की आवाजाही शुरू हो गई जो दिनभर जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे जायरीनों के कारण कलियर में काफी भीड़ रही। भीड़ बढ़ने से पीपल चौक पुल, दरगाह इमाम साहब रोड और अन्य प्रमुख मार्गों पर कई बार जाम की स्थिति बनी रही जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोतवाली प्रभारी दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि जायरीनों की भारी भीड़ को देखते हुए दरगाह परिसर, पीपल चौक और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए लगातार निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed