सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Silver Jubilee Park to be built in Landhaura at a cost of one crore

Roorkee News: लंढौरा में एक करोड़ की लागत से बनेगा रजत जयंती पार्क

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Silver Jubilee Park to be built in Landhaura at a cost of one crore
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला गुज्जरवाड़ा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रजत जयंती पार्क का बृहस्पतिवार को खानपुर विधायक उमेश कुमार और नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. नसीम ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि खानपुर विधानसभा का कोई भी क्षेत्र विकास कार्यों से अछूता नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि कई बड़ी परियोजनाओं की फाइलें शासन स्तर पर अंतिम चरण में हैं और जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने ठेकेदार को निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लंढौरा में राजकीय कन्या हाईस्कूल के उच्चीकरण, अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति और पुलिस चौकी के उच्चीकरण की फाइलें भी शासन में अंतिम चरण में हैं। साथ ही 50 बेड का अस्पताल, सिडकुल निर्माण और बाईपास सहित कई विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी हेमंत गुप्ता, एसआई आदेश कुमार, सभासद राजेश वालिया, अजीत पटेल, अनिल भगत, चौधरी बिजेंद्र सिंह, डॉ. ईलम प्रजापति, बालेश्वर प्रजापति, राहुल गोस्वामी, गौतम चौधरी, अब्दुर्रहमान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed