{"_id":"6a4fe2fc0c23202044010a46","slug":"a-pack-of-stray-dogs-viciously-mauled-a-seven-year-old-child-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1014367-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लावारिस कुत्तों के झुंड ने सात वर्षीय बच्चे को बुरी तरह नोंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लावारिस कुत्तों के झुंड ने सात वर्षीय बच्चे को बुरी तरह नोंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत कलियर के बेडपुर में लावारिस कुत्तों के झुंड ने सात वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने नगर पंचायत से लावारिस कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।
नगर पंचायत के बेडपुर निवासी आबाद का सात वर्षीय पुत्र नबी बृहस्पतिवार को बेडपुर चौक के पास स्थित बस्ती में था। इसी दौरान लावारिस कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और कई जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे कुत्तों के झुंड से छुड़ाया।
परिजन घायल बच्चे को तत्काल रुड़की के सरकारी अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सड़क और गलियों में झुंड बनाकर घूमने वाले कुत्तों से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को हमेशा भय बना रहता है। इससे पहले भी कलियर क्षेत्र में कई बच्चे और बुजुर्ग लावारिस कुत्तों के हमले में घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से लावारिस कुत्तों को जल्द पकड़कर अन्य स्थानों पर छोड़े जाने की मांग की है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि काटने वाले लावारिस कुत्तों को चिह्नित किया जा रहा है। उन्हें पकड़कर एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर भेजा जाएगा ताकि समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।