{"_id":"6a4fe2b4ad35a733330e70e0","slug":"police-from-two-states-inspected-the-border-area-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1014366-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दो राज्यों की पुलिस ने किया सीमा क्षेत्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दो राज्यों की पुलिस ने किया सीमा क्षेत्र का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया। झबरेड़ा थाना क्षेत्र की लखनौता पुलिस चौकी से होकर हर वर्ष बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री गुजरते हैं जिससे इस मार्ग पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना दोनों राज्यों की पुलिस के लिए महत्वपूर्ण होता है।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान झबरेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, चौकी प्रभारी अजय कुमार, एसएसआई सतेंद्र भंडारी के साथ उत्तर प्रदेश के देवबंद पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, इंस्पेक्टर कपिल देव और अन्य अधिकारियों ने लखनौता क्षेत्र व बीरपुर बॉर्डर चेक पोस्ट का दौरा किया। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और आपसी समन्वय को लेकर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान दोनों राज्यों की पुलिस ने कांवड़ियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर समन्वित रणनीति के तहत कार्य कर रही है।