{"_id":"698238371bdd07905b04da1a","slug":"a-total-of-35-complaints-were-received-including-those-related-to-ration-cards-and-land-measurement-roorkee-news-c-5-1-drn1027-893847-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: राशन कार्ड, भूमि की पैमाइश सहित कुल 35 शिकायतें आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: राशन कार्ड, भूमि की पैमाइश सहित कुल 35 शिकायतें आईं
विज्ञापन
तहसील दिवस पर जन शिकायत और समस्याएं सुनतें एसडीएम सौरभ असवाल ( संवाद )
विज्ञापन
तहसील स्थित सभागार हॉल में तहसील दिवस पर समस्याएं सुनीं गईं। फरियादियों में से किसी ने राशन कार्ड तो किसी ने भूमि पैमाइश कराने के लिए अधिकारियों के समक्ष अपनी बात को रखा। इस दौरान कुल 35 शिकायतें दर्ज की गईं जिसमें 12 शिकायतों का मौके निस्तारण कर दिया गया।
मंगलवार को तहसील दिवस के दौरान राशन कार्ड, भूमि पैमाइश, मुआवजा नहीं मिलने आदि संबंधित शिकायतें सामने आईं। सुबह से ही लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर तहसील परिसर पहुंचने लगे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सबसे अधिक शिकायतें भूमि पैमाइश से संबंधित रहीं। ग्रामीण मुकेश कुमार ने बताया कि एक फैक्टरी की ओर से करीब एक साल पहले दूषित पानी को सिंचाई विभाग की माइनर में छोड़ा गया था जिससे खेत में खड़ी फसल खराब हो गई थी। फसल के मुआवजे के लिए संबंधित विभाग को शिकायत करने के बाद भी न तो मुआवजा मिला और न ही कोई फैक्टरी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इसके अलावा कुछ लोगों ने राशन कार्ड, भूमि पैमाइश एवं साफ-सफाई नहीं होने आदि समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं। रुड़की के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि तहसील दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करना है ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस मौके पर एएसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, तहसीलदार विकास अवस्थी सहित समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
भगवानपुर में दर्ज हुईं 11 शिकायतें
भगवानपुर। तहसील दिवस पर उपजिलाधिकारी डीएस नेगी ने जनता की शिकायतें सुनी और तहसील के अधिकारियों को ग्रामीणों से सीधा संवाद करने व उनकी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए। सुनवाई के समय 11 शिकायतें आई जिनमें अधिकांश पेंशन, राशन कार्ड, सड़क और चकबंदी व राजस्व विभाग से जुड़ीं थीं। इसमें से छह का मौके पर ही निस्तारण किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारी राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि और समाज कल्याण, चकबंदी, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग मौजूद रहे। एसडीएम डीएस नेगी ने कहा कि शिविर में शेष शिकायतों का निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos