सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A villager returning with medicine was attacked with deadly weapons

Roorkee News: दवा लेकर लौट रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
A villager returning with medicine was attacked with deadly weapons
विज्ञापन
खेत में खड़ा पेड़ तोड़ने के विवाद में कुछ लोगों ने एक ग्रामीण पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी तीन भाइयों इसरार, मेहरबान और फरमान निवासी ग्राम खडंजा कुतुबपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos


कोतवाली क्षेत्र के खडंजा कुतुबपुर गांव निवासी हसीन ने तहरीर देकर बताया कि 21 मार्च को दोपहर के समय वह मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर लौट रहा था। मदरसे के पास पहले से मौजूद आरोपी इसरार, मेहरबान और फरमान ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसे बताया कि उसके खेत में खड़े पेड़ उन्हीं लोगों ने तोड़े हैं। इसपर हसीन ने पुलिस को इसकी शिकायत करने की बात कही। इसपर आगबबूला हुए आरोपियों ने उसके ऊपर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। मौके पर आए ग्रामीणों ने उसे बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed