{"_id":"69cbbdfd51c943014e0013b6","slug":"the-changing-weather-has-led-to-an-increase-in-viral-and-pneumonia-cases-among-children-roorkee-news-c-5-1-drn1027-934809-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बदलते मौसम में वायरल और बच्चों में निमोनिया के मामले बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बदलते मौसम में वायरल और बच्चों में निमोनिया के मामले बढ़े
विज्ञापन
विज्ञापन
बदलते मौसम में जुकाम, खांसी, गले में खराश और वायरल बुखार के मामले बढ़ गए हैं। बच्चों में निमोनिया का भी खतरा बढ़ा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में इन दिनों ऐसे रोगी अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। दिन के समय धूप निकलने से गर्मी लोगों का पसीना छुड़ाने लगी है लेकिन रात के समय तापमान नीचे जाने से रातें शीतल हो रहीं हैं। ऐसे में थोड़ी भी लापरवाही सेहत को प्रभावित कर रही है। विशेषकर शीतल पेय और एसी, कूलर के इस्तेमाल में लापरवाही से खांसी, जुकाम, बुखार के मामले सामने आ रहे हैं। छोटे बच्चों में भी निमोनिया की शिकायतें बढ़ी हैं।
नगर में निजी और सरकारी अस्पतालों में इन दिनों इन्हीं समस्याओं से पीड़ित मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। नगर स्थित अग्रवाल मेडिकल सेंटर के निदेशक डॉ. यशपाल अग्रवाल के अनुसार मौसम में अभी पूरी तरह से बदलाव नहीं आया है। ऐसे में शीतल पेय, फ्रिज के ठंडे पानी और कूलर, एसी आदि के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
छोटे बच्चों के मामले में यह और भी आवश्यक हो जाता है। लक्सर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि इन दिनों सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीज अधिक संख्या में अस्पताल आ रहे हैं। बच्चों में निमोनिया के मामले भी सामने आए हैं। डॉ. रफी ने बताया कि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। मौसम में बदलाव के दौरान वह जल्दी बीमार हो सकते हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
निमोनिया के लक्षण
सांसों का तेजी से चलना।
सांस लेने पर सीटी जैसी आवाज आना।
बच्चे का सुस्त हो जाना।
तेज बुखार आना ।
नाक और आंखों से पानी बहना।
बरतें सावधानी
धूप में चलकर आने के बाद तत्काल ठंडा पानी न पिएं
फ्रीज का ठंडा पानी पीने में सावधानी बरतें
आइसक्रीम और शीतल पेय का सेवन कम करें
एसी और कूलर के इस्तेमाल में सावधानी बरतें
पसीना आने पर तत्काल ठंडे पानी से न नहाएं
छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और खानपान पर विशेष ध्यान दें
Trending Videos