{"_id":"6a48fc0f2ac10ee4d5045553","slug":"accusation-of-illegal-mining-through-the-falsification-of-records-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1009902-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अभिलेखों में कूटरचना कर अवैध खनन करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अभिलेखों में कूटरचना कर अवैध खनन करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिक्कमपुर गांव निवासी अमित भारद्वाज ने देहरादून निवासी संदीप चौधरी पर अभिलेखों में कूटरचना कर उनके नाम जारी खनन पट्टे पर अवैध खनन करने का आरोप लगाया है। प्रशासन के 42.50 लाख की आरसी जारी होने के बाद मामला उजागर हुआ। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
अमित भारद्वाज की ओर से न्यायालय को प्रार्थनापत्र देकर बताया गया कि उनकी फर्म तत्सत हरेेराम इंटरप्राइजेज भिक्कमपुर जीतपुर के नाम 28 मई 2019 को खनन पट्टे की अनुमति जारी हुई थी। फर्म और दस्तावेजों पर उनकी जीएसटी पंजीकरण संख्या ही दर्ज है। इस पर 18 जून 2019 को जिलाधिकारी से वर्क ऑर्डर प्राप्त हुआ था लेकिन 24 जून को को बरेली जाते हुए उनका एक्सीडेंट हो गया।
इसी दौरान आरोपी संदीप चौधरी निवासी धोरन खास, देहरादून ने जीएसटी पंजीकरण और अभिलेखों में कूटरचना कर दस्तावेज तैयार किए और उनकी जानकारी के बिना ही उनकी भूमि पर अवैध खनन किया गया। खनन राॅयल्टी जमा नहीं होने पर 26 अक्तूबर 2024 को लक्सर तहसील प्रशासन ने उनके नाम पर 42,50,200 रुपये की आरसी जारी कर दी। तब जाकर उन्हें मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
उन्होंने इस बाबत आरोपी से बात की तो उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस को शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसपर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अब मामले में आरोपी संदीप चाैधरी व अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।