सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Accused of fatal attack with iron rod arrested

Roorkee News: लोहे की रॉड से जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Accused of fatal attack with iron rod arrested
विज्ञापन

Trending Videos
दूषित पानी की निकासी के विवाद में जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।



लक्सर कोतवाली के रणसूरा गांव निवासी मेहरबान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि नौ जनवरी को उनका बेटा फारूख अपनी आटा चक्की पर बैठा था। इस दौरान पड़ोस के फैयाज ने निकासी नाली पर मिट्टी डालकर दूषित पानी की निकासी की निकासी आम रास्ते की ओर कर दी। फारुख ने इसका विरोध किया तो आरोपी घर से लोहे की रॉड लेकर आया और उसके साथ ही उसके परिवार के लियाकत, जव्वाद, जुनैद और सुहैल भी लाठी-डंडे लेकर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपियों ने फारूख पर जानलेवा हमला करते हुए उसे घायल कर दिया था। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही थी। पुलिस को मुख्य आरोपी फैयाज की तलाश थी। इस बीच आरोपी के एक ठिकाने पर होने की सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश के साथ दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed