{"_id":"69b6fb28fc7e6fb1fb09ed44","slug":"another-hookah-gang-accused-arrested-roorkee-news-c-5-1-drn1027-922633-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हुक्का गैंग का एक और आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हुक्का गैंग का एक और आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
ब्लैक मेलिंग के विवाद में युवक के घर में घुसकर फायरिंग के मामले में नामजद हुक्का गैंग के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार उनके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मुंडाखेड़ा गांव निवासी एक युवक को युवती के साथ वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए उससे पैसों की मांग की जा रही थी। नगला खिताब गांव निवासी गौरव ने इसका विरोध किया था। इसपर आरोपियों ने 10 मार्च की रात को उसके घर में घुसकर फायरिंग करते हुए गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी।
गौरव ने आरोपी विशाल उर्फ विशू, कार्तिक, गुरमीत, अक्षय निवासी मुंडाखेड़ा और अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में नाम सामने आने पर पुलिस ने आरोपी हुक्का गैंग में शामिल दो आरोपियों अनुज कश्यप और सालम निवासी घोसीपुरा कोतवाली मंगलौर को गिरफ्तार कर उनसे वारदात में प्रयुक्त तमंचे व बाइक बरामद की थी।
पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। इसी दौरान रविवार को उपनिरीक्षक दीपक चौधरी ने पुलिस टीम के साथ एक ठिकाने से नामजद आरोपी गुरमीत निवासी मुंडाखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले में फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।