फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Auction of vehicles and scrap at Bhagwanpur police station

Roorkee News: भगवानपुर थाने में वाहनों और स्क्रैप की नीलामी

Thu, 16 Jul 2026 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Auction of vehicles and scrap at Bhagwanpur police station
थाना परिसर में बुधवार को तहसीलदार दयाराम की अध्यक्षता में लावारिस, सीज वाहनों और स्क्रैप की खुली नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई। नीलामी में ठेकेदारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसमें सबसे ऊंची बोली लगाने वाले ठेकेदार के पक्ष में नीलामी छोड़ी गई।
विज्ञापन


पुलिस विभाग और प्रशासन के समन्वय से आयोजित इस नीलामी प्रक्रिया की अध्यक्षता तहसीलदार दयाराम ने की। कानून-व्यवस्था और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए सभी वाहनों का भौतिक सत्यापन कराया गया। नीलाम किए गए वाहनों में 15 मोटरसाइकिलें और एक कार स्क्रैप सहित नीलामी की गई। सबसे अधिक 1.25 लाख की बोली लगाने वाले ठेकेदार के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई। अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से थाने में खड़े इन लावारिस और सीज वाहनों के निस्तारण से जहां एक ओर थाने को कबाड़ से मुक्ति मिली है वहीं परिसर में जगह साफ होने से भी राहत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed