फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   People's anger erupted over fault in high tension line

Roorkee News: हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट पर फूटा लोगों का गुस्सा

Thu, 16 Jul 2026 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
People's anger erupted over fault in high tension line
शहर की शिव विहार कॉलोनी में हाईटेंशन लाइन में चिंगारियां उठने और फॉल्ट आने के बाद क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों का आरोप है कि लाइन में लगाए गए तार घटिया गुणवत्ता के हैं जिसके कारण बार-बार फॉल्ट और चिंगारियां उठने की घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को कॉलोनीवासियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी कर विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की। मौके पर पहुंचे अधिवक्ता राजेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि निगम कम गुणवत्ता के उपकरणों का इस्तेमाल कर रहा है जिससे आए दिन हादसों का खतरा बढ़ रहा है। बिजली के खंभों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि हाईटेंशन लाइन बिछाने में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोड के अनुरूप क्षमता वाले तार नहीं लगाए जा रहे हैं जिसका परिणाम शिव विहार कॉलोनी की घटना के रूप में सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed