सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Awareness rally held on Women's Day, demands raised for women's safety and rights

Roorkee News: महिला दिवस पर निकाली जागरूकता रैली, महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 08 Mar 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Awareness rally held on Women's Day, demands raised for women's safety and rights
विज्ञापन
-नगर निगम पुल, सिविल लाइंस से लेकर रुड़की बस अड्डे व अन्य जगहों से होकर गुजरी जागरूकता रैली
Trending Videos

- रैली में न्यूनतम वेतन 30 हजार लागू करने और देह व्यापार पर रोक लगाने की उठी मांग
रुड़की। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर में महिला अधिकारों को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली नगर निगम पुल से शुरू होकर बस अड्डे सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथों में बैनर लेकर लोगों को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया। पीपल्स यूथ फ्रंट की ओर से सुबह 10 बजे नगर निगम में महिला अधिकार सम्मेलन के बाद रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यूथ विंग–पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की देखरेख में हुआ। रैली में शामिल महिलाओं ने सरकार से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान श्रम कानून में बदलाव कर न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने और देह व्यापार पर सख्ती से रोक लगाने की मांग भी उठाई गई। महिलाओं ने कहा कि समाज में उन्हें बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही महिला दिवस को केवल एक दिन का आयोजन न मानकर पूरे वर्ष महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों पर ध्यान देने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed