{"_id":"69b05d106943c1d0590e2266","slug":"bike-riding-youths-entered-the-house-at-midnight-and-opened-fire-roorkee-news-c-5-1-drn1027-918731-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बाइक सवार युवकों ने आधी रात घर में घुसकर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बाइक सवार युवकों ने आधी रात घर में घुसकर की फायरिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को ब्लैकमेल कर पांच लाख की रकम मांगने के मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे नगला खिताब गांव निवासी गौरव के घर में घुसकर पांच युवकों ने फायरिंग कर दी। इससे घर में मौजूद लोग बाल-बाल बचे। इससे पूर्व आरोपियों ने फोन करके उसे धमकी दी थी। गौरव की तहरीर पर पर पुलिस ने आरोपी विशाल, कार्तिक, गुरमीत और अक्षय निवासी ग्राम मुंडाखेड़ा के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के नगला खिताब गांव निवासी गौरव कुमार ने तहरीर में बताया कि मुंडाखेड़ा गांव निवासी वंश के साथ उनके छोटे भाई सौरभ की दोस्ती है। छह मार्च को वंश ने आकर उन्हें बताया कि आरोपी विशाल उर्फ विशू, कार्तिक, गुरमीत और अक्षय से उसकी पहचान है। आरोपी उसकी किसी लड़की के साथ वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करते हुए उससे पांच लाख की रकम मांग कर रहे हैं।
गौरव के अनुसार उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए युवकों से फोन पर बात की। 8 मार्च को उनकी लक्सर-रायसी मार्ग पर दो युवकों से बात हुई। युवक ब्लैकमेलिंग पर अड़े रहे। इस दौरान कहासुनी होने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। नौ मार्च की सुबह आरोपियों ने अलग - अलग नंबरों से उन्हें फोन करके घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दी थी। रात 12 बजे वह परिजन के साथ अपने घर में मौजूद थे।
आरोप है कि दो बाइकों पर सवार होकर पांच युवक उनके घर के बाहर पहुंचे और दो राउंड फायरिंग की। उन्होंने अपने कमरों के दरवाजे बंद कर लिए। इस बीच आरोपी युवक उनके आंगन में पहुंच गए और गाली-गलौज व फायरिंग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर नामजद चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos