{"_id":"69b17358c9b33293300ff961","slug":"resolutions-passed-unanimously-in-the-sugarcane-committee-board-meeting-roorkee-news-c-5-1-drn1027-918911-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गन्ना समिति बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से पारित किए गए प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गन्ना समिति बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से पारित किए गए प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास समिति लक्सर में पुराने कार्यालय भवन की मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा अब्दीपुर गांव में नए खाद गोदाम का निर्माण भी कराया जाएगा। समिति बोर्ड की बैठक में पुराने भवन की मरम्मत और नए खाद गोदाम के निर्माण सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के बाद सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
बुधवार को सहकारी गन्ना विकास समिति में चेयरमैन अनुराग चौधरी की अध्यक्षता में समिति बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में जारी एजेंडे के अनुसार अक्तूबर से फरवरी माह तक पांच माह के व्यय पर चर्चा के बाद स्वीकृति दी गई। मृत सदस्यों के स्थान पर उनके परिजन को सदस्य बनाए जाने, अब्दीपुर गांव में नए खाद गोदाम का निर्माण कराए जाने, शाहपुर, सुल्तानपुर और रायसी में खाद गोदामों के किराए में वृद्धि, अल्पकालीन ऋणों की ऋण सीमा में संशोधन पर विभागीय निर्देश सहित 12 प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
गन्ना समिति के विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि बैठक में प्रस्तुत सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया है। समिति चेयरमैन अनुराग चौधरी ने कहा कि समिति सदस्यों के हितों के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद और कीटनाशक आदि सुलभता से उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में उपसभापति सर्वेश देवी, डायरेक्टर विनलेश देवी, स्वाति, उपासना देवी, नीलकमल, राजवीर सिंह, योगेश कुमार, अखिल पंवार, योगेश, शासन से नामित डायरेक्टर राहुल सैनी और यशवीर सिंह सैनी मौजूद रहे।
Trending Videos