फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Body of missing person recovered from Asafnagar Jhal

Roorkee News: लापता व्यक्ति का शव आसफनगर झाल से बरामद

Fri, 17 Jul 2026 06:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Body of missing person recovered from Asafnagar Jhal
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव नेहन्दपुर सेठारी निवासी 45 वर्षीय लापता व्यक्ति का शव शुक्रवार को आसफनगर झाल से बरामद हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नेहन्दपुर सेठारी निवासी मुकेश कुमार सोमवार सुबह करीब 10 बजे ज्वालापुर में काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चला। बाद में उनकी बाइक पिरान कलियर के कांवड़ पटरी मार्ग पर लावारिस हालत में मिली थी जिसे कलियर पुलिस ने बरामद कर कोतवाली में रख लिया था।
विज्ञापन

पत्नी अंजू की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। शुक्रवार को आसफनगर झाल में एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पहचान होने पर शव मुकेश कुमार का निकला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव बरामद होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed