सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Brother-in-law beats sister-in-law for demanding the return of the money he lent her

Roorkee News: उधार दी रकम मांगने पर देवर ने भाभी को पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 19 Mar 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law beats sister-in-law for demanding the return of the money he lent her
विज्ञापन
- महिला की तहरीर पर देवर सहित चार आरोपियों पर केस दर्ज
Trending Videos

लक्सर। उधार दी डेढ़ लाख की रकम वापस मांगने पर नाराज हुए देवर ने साथियों संग मिलकर भाभी पर सरिये और लाठी डंडों से हमला कर दिया। बीच बचाव कराने आए भतीजे की भी पिटाई कर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर नाजिम सकित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी फरहाना खातून ने तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने देवर नाजिम को 1.50 लाख रुपये उधार दिए थे। 12 मार्च की देर शाम को वह उधार वापस मांगने उसके घर गई थी। पैसे मांगने पर आरोपी भड़क गया। आरोप है कि, नाजिम अपने साथ पड़ोस के समीर, अमीर और अयान को साथ लेकर सरिये और लाठी डंडे लेकर उनके घर में घुस आया। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उनकी पिटाई की। शोर मचाने पर उनका बेटा आशिफ उन्हें बचाने के लिए आया तो आरोपियों ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। पिटाई में वह दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आकर उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed