{"_id":"69bbf472f2a21140f10e0394","slug":"traffic-jams-caused-by-haphazardly-parked-vehicles-outside-shops-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-152446-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दुकानों के बाहर बेतरतीब खड़े वाहनों से लगा जाम,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दुकानों के बाहर बेतरतीब खड़े वाहनों से लगा जाम,
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 19 Mar 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से राहगीर परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
रुड़की। शहर के सिविल लाइंस और अन्य बाजारों में दुकानों के बाहर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण बृहस्पतिवार को जाम की स्थिति बनी रही। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि शहर के मुख्य बाजारों में ग्राहक और दुकानदार अपने वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और यातायात बाधित हो जाता है। खासकर व्यस्त समय में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब छोटे रास्ते वाले बाजारों जैसे, मेन बाजार, बीटी गंज आदि में वाहनों के खड़े और दुकानों के बाहर सामान रखे होने से लोगों का बाजारों से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। राहगीर मुनीष कुमार ने कहा कि शहर में स्थायी या अस्थायी पार्किंग न होने से व्यापारी और ग्राहकों के वाहनों के खड़े करने पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि इस समस्या पर कई बार प्रशासन से शिकायत की गई है लेकिन थोड़ी बहुत कार्रवाई होने के बाद हालात फिर वैसे ही नजर आते है जिससे अव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण के कारण शहर में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में दोबारा अभियान चलाकर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर रोक लगाई जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए, ताकि लोगों को जाम के झाम से राहत मिल सके।
Trending Videos