{"_id":"69bbfd0eebcf411a2c018607","slug":"snakes-infest-the-colony-at-any-time-and-the-park-lacks-swings-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-152452-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कॉलोनी में कभी भी घुस आते हैं सांप, पार्क में झूलों की नहीं है व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कॉलोनी में कभी भी घुस आते हैं सांप, पार्क में झूलों की नहीं है व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 19 Mar 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- मूलभूत सुविधाओं से काफी समय से वंचित है रुड़की में रेलवे कॉलोनी
- कॉलोनी में साफ-सफाई, पानी की निकासी और पार्क की नहीं ले रहा कोई सुध
रुड़की। शहर की रेलवे कॉलोनी काफी दिनों से गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। कॉलोनी के निवासी लंबे समय से साफ-सफाई, पानी की निकासी और पार्क जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कॉलोनी में आए दिन सांपों का निकलना आम बात हो गया है जिससे लोगों में दहशत है। वहीं, बच्चों के खेलने के लिए पार्क में बने झूलों और अन्य सुविधाओं का अभाव होने से वे भी निराश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में लंबी झाड़िया व घास है। पुराने कमरे खंडहर हो गए हैं। सालों से सफाई नहीं होने से नाली चोक है, मच्छरों से लोगों को जीना मुहाल हो गया है। बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
-- -- -- -- -- -
परिवार के साथ कई सालों से कॉलोनी में रह रहे हैं, कॉलोनी की झाड़ियों से कभी भी सांप दिखाई दे जाते हैं। बच्चे बाहर खेलने से डरते हैं। गंदगी और झाड़ियों के कारण सांपों का खतरा बढ़ गया है।-- आयुष
साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। नालियां चोक रहती है और बदबू फैलती है। कई बार आईडब्लू से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।-- अमित कुमार
-- -- -- -- -- -
Trending Videos
- कॉलोनी में साफ-सफाई, पानी की निकासी और पार्क की नहीं ले रहा कोई सुध
रुड़की। शहर की रेलवे कॉलोनी काफी दिनों से गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। कॉलोनी के निवासी लंबे समय से साफ-सफाई, पानी की निकासी और पार्क जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कॉलोनी में आए दिन सांपों का निकलना आम बात हो गया है जिससे लोगों में दहशत है। वहीं, बच्चों के खेलने के लिए पार्क में बने झूलों और अन्य सुविधाओं का अभाव होने से वे भी निराश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में लंबी झाड़िया व घास है। पुराने कमरे खंडहर हो गए हैं। सालों से सफाई नहीं होने से नाली चोक है, मच्छरों से लोगों को जीना मुहाल हो गया है। बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
परिवार के साथ कई सालों से कॉलोनी में रह रहे हैं, कॉलोनी की झाड़ियों से कभी भी सांप दिखाई दे जाते हैं। बच्चे बाहर खेलने से डरते हैं। गंदगी और झाड़ियों के कारण सांपों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। नालियां चोक रहती है और बदबू फैलती है। कई बार आईडब्लू से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।