सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Connections of defaulters with dues of more than Rs 10,000 will be disconnected

Roorkee News: 10 हजार से अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन कटेंगे

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Connections of defaulters with dues of more than Rs 10,000 will be disconnected
विज्ञापन
नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बकाया बिजली बिल के लिए सख्त रुख अपनाया है। 10 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से मुनादी कराकर उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी दी गई है कि 25 मार्च 2026 तक बकाया बिल जमा न करने पर उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
Trending Videos




नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर सहित आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया है। विभाग की ओर से बार-बार नोटिस और अपील के बावजूद कई उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं जिससे राजस्व हानि हो रही है। इसी को देखते हुए अब विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विद्युत निगम के जेई पवन कुमार सक्सेना ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराकर लोगों को बकाया बिल जमा करने के लिए जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने जानकारी दी कि 25 मार्च 2026 को नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर के कार्यालय परिसर में विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। वहां उपभोक्ता आसानी से अपना बकाया बिजली बिल जमा कर सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित तिथि तक 10 हजार रुपये से अधिक का बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन बिना किसी अतिरिक्त सूचना के काट दिए जाएंगे। साथ ही, जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन पहले ही काटे जा चुके हैं और वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed