सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Third installment set for Haj pilgrimage

Roorkee News: हज यात्रा के लिए तीसरी किस्त निर्धारित

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Third installment set for Haj pilgrimage
विज्ञापन
हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई की ओर से हज यात्रा-2026 के लिए तीसरी किस्त निर्धारित कर दी गई है। इस संबंध में उत्तराखंड राज्य हज समिति के ईओ मोहम्मद आरिफ ने बताया कि हज यात्रा-2026 पर जाने वाले जिन आवेदकों ने हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से कुर्बानी कराने का विकल्प चुना है उन्हें प्रति हज आवेदक 86,580 रुपये जमा करने होंगे। वहीं जिन आवेदकों ने कुर्बानी नहीं कराने का निर्णय लिया है। उन्हें 69,300 रुपये प्रति आवेदक जमा करने होंगे। यह धनराशि भारतीय स्टेट बैंक अथवा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खातों में पे-इन-स्लिप के माध्यम से जमा की जा सकती है। पे-इन-स्लिप हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है। तीसरी किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। ईओ ने बताया कि धनराशि जमा करने के बाद पे-इन-स्लिप को अतिशीघ्र उत्तराखंड राज्य हज समिति, हज हाउस पिरान कलियर में जमा कराना अनिवार्य होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed