सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police recorded statements from both parties at the police station and began an investigation

Roorkee News: मायके वालों ने हत्या और ससुराल पक्ष ने बताया आत्महत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 19 Mar 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Police recorded statements from both parties at the police station and began an investigation
विज्ञापन
रुड़की। गंगनहर में कूदकर लापता हुई महिला का शव मिलने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। अंतिम संस्कार के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे, जहां मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया, जबकि ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, कलियर थाना क्षेत्र के तेलीवाला गांव निवासी शिवानी की शादी करीब एक वर्ष पहले सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा गांव निवासी युवक से हुई थी। बताया गया कि महिला कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। छह मार्च को वह अपने पति के साथ सुनहरा क्षेत्र में एक रिश्तेदारी में आई थी। ससुराल पक्ष का कहना है कि यहां से मायके जाते समय सोलानी पार्क के पास उसने गंगनहर में छलांग लगा दी थी। घटना के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की थी। मंगलवार को महिला का शव बहसूमा, मवाना, जिला मेरठ, उप्र स्थित गंगनहर से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार के बाद मायके पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर पति पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं ससुराल पक्ष ने पुलिस को बताया कि महिला ने तनाव के चलते खुद ही यह कदम उठाया। विवेचना अधिकारी नरेंद्र राठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed