सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Humid and warm weather could pose a threat to the wheat crop due to yellow rust

Roorkee News: नम व गर्म वातावरण से गेहूं की फसल के लिए खतरा बन सकता है पीला रतुआ रोग

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 23 Mar 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Humid and warm weather could pose a threat to the wheat crop due to yellow rust
विज्ञापन
- समय से रोग पहचान कर उपचार से फसल को बचाया जा सकता है
Trending Videos


नारसन। नारसन क्षेत्र में इस दौरान रबी फसल गेहूं, सरसों व चारे वाली फसल उगी हुई है। मौजूदा मौसम को देखते हुए विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि गेहूं की फसल के लिए पीला रतुआ रोग एक गंभीर खतरा बन सकता है। यह फंगल (कवक) रोग है जो गेहूं के पत्तों पर पीले धब्बे पैदा करता है जो धीरे-धीरे पूरे पौधे को प्रभावित कर सकता है। अगर समय रहते इस रोग का उपचार न किया जाए तो फसल पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। हाल ही में हुई बारिश से कवक रोग नम वातावरण के साथ तापमान बढ़ने पर तेजी के साथ फैल सकता है।
कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के प्रभारी डॉ पुरुषोतम कुमार में बताया कि गेहूं का पीला रतुआ रोग एक कवकरोग है जो नम वातावरण व तापमान बढ़ने पर तेजी से फैलता हैं। इसलिए समय-समय पर अपनी फसल का निरीक्षण करते रहें और किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर उपचार करें। अगर रोग फैल चुका हो तो तुरंत रसायनिक दवाओं का छिड़काव करना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें पीला रतुआ रोग की पहचान
- गेहूं के पत्तों पर पीले रंग की धारियां दिखाई देना।

- पत्तियों पर छोटे-छोटे, चमकदार पीले रंग के दाने दिखाई देना।

- पत्तियों को छूने पर पीला पाउडर (हल्दी)जैसा पदार्थ हाथ में लगना।

- पत्तियों की गुणवत्ता कम होना ।



पीला रतुआ रोग से बचाव के उपाय

- फसल का निरीक्षण करते रहे ताकि समय से रोग फैलने से बचा जा सके।

- फसल को आवश्यकतानुसार पानी दें अधिक पानी देने से भी रोग फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

- रासायनिक उपचार :- प्रोपिकोनाजोल एक एमएल प्रति लीटर की दर से फसल पर स्प्रे करे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed