{"_id":"69c691348d056a2217027042","slug":"kayakalp-team-inspects-civil-hospital-roorkee-news-c-5-1-drn1027-931836-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सिविल अस्पताल में कायाकल्प टीम का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सिविल अस्पताल में कायाकल्प टीम का निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था को परखने के लिए पिथौरागढ़ से आई कायाकल्प टीम ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल के विभिन्न स्थानों का बारीकी से जायजा लिया और व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया।
कायाकल्प टीम ने सबसे पहले अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था, वार्डों की स्थिति, ओपीडी, लेबर रूम, इमरजेंसी सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और स्टाफ की कार्यशैली का भी परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान टीम ने लेबर रूम में रखे फ्रिज के अंदर इंजेक्शन का टेंपरेचर को बनाएं रखने के साथ फ्रिज के बाहर उसकी एक्सपायरी तिथि को अंकित करने के निर्देश दिए।
वहीं टीम के सदस्यों ने अस्पताल परिसर, शौचालयों, कूड़ा प्रबंधन प्रणाली और संक्रमण नियंत्रण उपायों की भी गहन जांच की। उन्होंने पाया कि कई क्षेत्रों में सुधार हुआ है लेकिन कुछ जगहों पर अभी और बेहतर व्यवस्था की आवश्यकता है। अस्पताल प्रबंधक ने टीम को भरोसा दिलाया कि जो भी कमियां सामने आई हैं उन्हें जल्द ही दूर किया जाएगा। इस मौके पर पिथौरागढ़ से पहुंचे कायाकल्प टीम के सदस्य डॉ़ कर्नल अजय कुमार, चंदन पंवार, अस्पताल प्रबंधक अंकित राणा सहित अन्य डॉक्टर एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending Videos