Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Roorkee News
›
Roorkee: Federation Cup Tennis Ball Cricket Championship—Puducherry Team Wins Opening Match, Defeating Jammu & Kashmir
{"_id":"69c68c0b9ad50891550b906d","slug":"video-roorkee-federation-cup-tennis-ball-cricket-championship-puducherry-team-wins-opening-match-defeating-jammu-kashmir-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Roorkee: फेडरेशन कप टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप, उद्घाटन मैच में जम्मू कश्मीर को हरा पांडिचेरी की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: फेडरेशन कप टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप, उद्घाटन मैच में जम्मू कश्मीर को हरा पांडिचेरी की टीम जीती
रुड़की। नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को तीन दिवसीय फेडरेशन कप टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट के संयोजक दर्जाधारी मंत्री देशराज कर्णवाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उद्घाटन अवसर पर खेले गए मुकाबलों में पांडिचेरी ने जम्मू-कश्मीर को 10 विकेट से हराया। पूल बी में गोवा ने महाराष्ट्र को 7 विकेट से पराजित किया, जबकि पूल ए में मेजबान उत्तराखंड ने राजस्थान को 8 विकेट से मात दी। पूल सी के मुकाबले में तमिलनाडु ने लक्षद्वीप को 5 विकेट से हराया।
महिला वर्ग में पूल ए के मैच में पांडिचेरी ने महाराष्ट्र को 28 रनों से हराया, वहीं पूल बी में तमिलनाडु ने गोवा को 6 विकेट से पराजित किया।
मुख्य कार्य अधिकारी उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन अमजद हुसैन ने बताया कि यह 33वीं चैंपियनशिप है, जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पांडिचेरी, तमिलनाडु और लक्षद्वीप सहित कई राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मैच खेले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे और समापन पर विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और अनुशासन व देशभक्ति के साथ खेल में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने स्वयं मैदान में बैटिंग कर और टॉस कर टूर्नामेंट का शुभारंभ कराया।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री शादाब शम्स, हज कमेटी अध्यक्ष साकिब अहमद, भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप, प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़, राष्ट्रीय सचिव इमरान अहमद लहरी, कोच अवतार सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव तोमर और पार्षद ताहिर अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।