{"_id":"69c63a86debfceda59052b20","slug":"video-kanpur-daytime-temperatures-drop-due-to-light-drizzle-experts-regarding-wheat-crop-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बूंदाबांदी से दिन के तापमान में गिरावट, गेहूं की फसल को लेकर विशेषज्ञों ने जारी की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बूंदाबांदी से दिन के तापमान में गिरावट, गेहूं की फसल को लेकर विशेषज्ञों ने जारी की सलाह
कानपुर समेत आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। बूंदाबांदी के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात में बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। मौसम में इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, खासकर गेहूं की फसल को लेकर।
मौसम विशेषज्ञ एस एन पांडे के अनुसार दोपहर के समय हवाओं की गति करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। तेज हवाओं के साथ प्री-मानसून बादल सक्रिय रहेंगे, जिससे गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की स्थिति बनी रह सकती है।
बेमौसम बारिश और बढ़ती नमी के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि कटाई के बाद फसल को खेतों में खुला न छोड़ें, बल्कि सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि बारिश और नमी से अनाज की गुणवत्ता प्रभावित न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।