{"_id":"6add81ca6d5a4c38a50382c0","slug":"orai-ragging-at-government-medical-collegetwo-videos-gone-viral-accused-students-expelled-2026-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उरई: राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, पांच मिनट के दो वीडियो वायरल, कमेटी की रिपोर्ट पर आरोपी छात्र निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई: राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, पांच मिनट के दो वीडियो वायरल, कमेटी की रिपोर्ट पर आरोपी छात्र निष्कासित
Sun, 25 Oct 2026 09:43 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 25 Oct 2026 09:43 AM IST
सार
Orai News: उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर लगभग पांच-पांच मिनट के दो वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें सीनियर छात्रों द्वारा जूनियरों को कमरे में बंद कर प्रताड़ित करने और गाली-गलौज करने के आरोप हैं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग का मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्रों को निष्कासित कर दिया है। सोशल मीडिया पर करीब पांच-पांच मिनट के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें सीनियर छात्रों पर जूनियरों को कमरे में बंद कर गाली-गलौज करने और प्रताड़ित करने के आरोप हैं।
विज्ञापन
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज जैसे शिक्षण संस्थान में पढ़ाई और अनुशासन का माहौल होना चाहिए, लेकिन इस तरह की घटनाएं संस्थान की व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। आरोप है कि कॉलेज परिसर में आए दिन विवाद होते रहते हैं। मरीजों और तीमारदारों के साथ मारपीट की घटनाएं भी पहले सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोपी छात्रों को निष्कासित कर दिया
ऐसे में रैगिंग के वीडियो सामने आने से कॉलेज की छवि और परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले में मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कमेटी ने आरोपी छात्रों को निष्कासित कर दिया है। कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब मामले की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।