फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya accident speeding car rammed into stationary loader three young men sustained serious injuries

औरैया हादसा: खड़े लोडर में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Sun, 25 Oct 2026 09:29 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 25 Oct 2026 09:29 AM IST
सार

Auraiya News: अनंतराम कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर बाबरपुर में भटा रोड के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़े लोडर में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Auraiya accident speeding car rammed into stationary loader three young men sustained serious injuries
Auraiya Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अनंतराम कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात लगभग एक बजे नेशनल हाईवे पर भटा रोड के सामने एक कार हाईवे पर खड़ी लोडर गाड़ी में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एक हिस्से के परखच्चे उड़ गए। टक्कर लगते ही तेज आवाज सुनकर आसपास के होटल पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे तीन युवकों को बाहर निकाल कर हाईवे एम्बुलेंस से सीएचसी, अजीतमल भिजवाया। कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव धनी नवादा निवासी अवनीश कुमार पुत्र राम प्रकाश रविवार की रात कानपुर नगर से ब्रेड लेकर इटावा जा रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos

तेज रफ्तार कार लोडर में पीछे से जा टकराई
ड्राइवर को नींद आने के कारण वह लोडर को हाईवे के किनारे खड़ा करके सो रहा था। रात एक बजे अजीतमल से इटावा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार लोडर में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एक हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक उसी में फंस गए। तेज रफ्तार सुनकर आसपास लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन

घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया
पुलिस को सूचना देते हुए कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। पुलिस ने हाईवे एम्बुलेंस की मदद से घायल शनि पुत्र सत्यभान निवासी भर्रापुर थाना फफूंद औरैया , ऋषभ पुत्र श्याम सुंदर निवासी उदयपुरा थाना फ्रेंड कॉलोनी जिला इटावा और अभिनव पुत्र शशिवेंद्र कुमार निवासी शास्त्रीनगर बाबरपुर अजीतमल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed