{"_id":"69c63b475cca576a9e0e0725","slug":"video-ashes-stolen-from-amritsar-crematorium-sparking-outrage-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में शमशान घाट से अस्थियां चोरी, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में शमशान घाट से अस्थियां चोरी, लोगों में रोष
अमृतसर के नजदीकी गांवों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों में डर और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि अब चोरों ने श्मशान घाट जैसी जगहों को भी नहीं छोड़ा।
ताजा मामले में श्मशान घाट से लोहे के गेट, बिजली की तारें और अन्य सामान चोरी होने के साथ-साथ एक परिवार की अस्थियां भी गायब हो गईं। इस घटना ने गांववासियों की धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है।
पीड़ित परिवार के सदस्य कुलविंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी माता का अंतिम संस्कार किया गया था और परंपरा के अनुसार अस्थियां एकत्र कर सुरक्षित रखी गई थीं। जब वे दोबारा उन्हें लेने पहुंचे तो अस्थियां गायब थीं। उन्होंने इसे सिर्फ चोरी नहीं बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना बताया।
गांव के अन्य लोगों ने भी बताया कि मवेशियों (भैंसों), घरों के सामान और यहां तक कि श्मशान घाट के गेट तक चोरी होने की घटनाएं आम हो गई हैं। एक पीड़ित ने बताया कि उसकी लाखों रुपये की भैंसें चोरी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
गांव के सरपंच जतिंदर पाल सिंह ने माना कि स्थिति काफी खराब है। उन्होंने कहा कि नशे और बेरोजगारी के कारण अपराध बढ़ रहे हैं, जबकि प्रशासन इस पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने यह भी बताया कि श्मशान घाट में नशेड़ी तत्वों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे वहां गंदगी और अव्यवस्था फैल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।