{"_id":"69c68c1281a4ddce7c039cd4","slug":"video-roorkee-medical-check-up-and-vaccination-camp-for-haj-pilgrims-inaugurated-at-civil-hospital-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Roorkee: सिविल अस्पताल में हज यात्रियों के लिए मेडिकल जांच व वैक्सीनेशन शिविर का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री ने किया उद्धाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: सिविल अस्पताल में हज यात्रियों के लिए मेडिकल जांच व वैक्सीनेशन शिविर का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री ने किया उद्धाटन
हज यात्रा पर जाने वाले जायरीनों की सुविधा के लिए सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच एवं वैक्सीनेशन शिविर का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन जनपद से 103 वहीं पौड़ी से 4 हाजी जांच के लिए अस्पताल पहुंचे। शिविर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स, दर्जा धारी राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, सीएमएस डॉ़ एके मिश्रा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि हज यात्रा एक पवित्र और महत्वपूर्ण यात्रा है, जिसमें जाने से पहले स्वास्थ्य परीक्षण और जरूरी टीकाकरण बेहद आवश्यक होता है। हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने कहा कि सरकार हज यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर संभव प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि शिविर में करीब 100 हज यात्रियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके साथ ही सभी यात्रियों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट संबंधित जांच सहित अन्य जरूरी परीक्षण शामिल हैं। सिविल अस्पताल के सीएमएस एके मिश्रा ने बताया कि हज यात्रियों के लिए अनुभवी डॉक्टरों और स्टाफ की टीम को विशेष रूप से तैनात किया गया है, जिससे जांच और वैक्सीनेशन प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स, दर्जा धारी राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल सहित सभी गणमान्य लोगों ने हज यात्रियों से संवाद किया और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।