{"_id":"69c137a3e12172802d07e22b","slug":"71-green-mango-trees-felled-blatant-disregard-for-environmental-laws-in-mangalore-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-152602-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हरे आम के 71 पेड़ काटे, मंगलौर में पर्यावरण कानूनों की खुली अवहेलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हरे आम के 71 पेड़ काटे, मंगलौर में पर्यावरण कानूनों की खुली अवहेलना
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 23 Mar 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद नेता उबैदुर्रहमान समेत तीन भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
- बिना अनुमति काट डाले पेड़, उद्यान सचल दल केंद्र, नारसन को मिली सूचना
मंगलौर। उत्तराखंड के मंगलौर क्षेत्र में पर्यावरण नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। मंगलौर के अब्दुल कलाम चौक फ्लाईओवर के पास बिना किसी सरकारी अनुमति के आम के 71 हरे पेड़ों को काट दिया गया। इस मामले में उद्यान विभाग की तहरीर पर पुलिस ने रालोद नेता उबैदुर्रहमान उर्फ मोंटी और उनके दो सगे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
उद्यान विभाग के प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अब्दुल कलाम चौक फ्लाईओवर के समीप स्थित एक बगीचे में बड़े पैमाने पर अवैध कटान की सूचना उद्यान सचल दल केंद्र, नारसन को मिली थी। जब उद्यान और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो पाया कि बगीचे से 71 आम के हरे पेड़ जड़ से काट कर खेत में ही गिरा दिए गए थे। पेड़ों की लकड़ी मौके पर ही पड़ी हुई थी। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इस अवैध कटान के लिए विभाग से कोई भी अनुमति नहीं ली गई थी। उद्यान प्रभारी प्रताप सिंह ने बाग स्वामियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने साफ किया है कि किसी भी फलदार वृक्ष को काटने से पहले अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति के इतने बड़े पैमाने पर पेड़ों का कटान एक गंभीर अपराध है। मामले की रिपोर्ट मुख्य उद्यान अधिकारी और वन क्षेत्राधिकारी रुड़की रेंज को भी भेज दी गई है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि उद्यान प्रभारी प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बगीचे के मालिकों रालोद नेता उबैदुर्रहमान उर्फ मोंटी उसके भाई आमिर अंसारी व जुनैद अख्तर निवासी मोहल्ला बंदरटोल, मंगलौर के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर ली है।
Trending Videos