सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villagers protest against illegal mining in Khanpur

Roorkee News: खानपुर में अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 19 Mar 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against illegal mining in Khanpur
विज्ञापन
- गंगा तटबंध कमजोर होने से बढ़ा बाढ़ का खतरा, कार्रवाई न होने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी
Trending Videos


खानपुर। डुमनपुरी गांव के ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर गंगा नदी में अवैध खनन करने का आरोप लगाते हुए खनन माफिया के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन से अवैध खनन पर रोक लगाए जाने की मांग की है। खानपुर क्षेत्र के डुमनपुरी गांव निवासी ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रविपाल सैनी के नेतृत्व में खनन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खनन माफिया रात दिन तटबंध के पास अवैध खनन कर रहे हैं, जहां तटबंध लगातार कमजोर हो रहा है। तंटबध के किनारे अवैध खनन करने पर बाढ़ का संकट मंडरा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अवैध खनन बंद कराए जाने की मांग की है। इस दौरान बलवीर सिंह, रविंद्र सिंह, विनोद कुमार, चरण सिंह, राजकुमार, जयचंद, समरपाल, कृपाल, नत्था सिंह, आदिश कुमार, महिपाल रोहताश, रविंद्र,बबलू आदि अनेक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed