फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Calcium powder runs out at the civil hospital

Roorkee News: सिविल अस्पताल में कैल्शियम पाउडर खत्म

Fri, 07 Aug 2026 05:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Calcium powder runs out at the civil hospital
सिविल अस्पताल में कैल्शियम पाउडर का स्टॉक समाप्त हो जाने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों, विशेषकर कैल्शियम की कमी के मरीजों को चिकित्सकों की ओर से कैल्शियम पाउडर लेने की सलाह दी जाती है लेकिन पाउच उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें बाजार से खरीदना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल में खांसी सिरप और दर्द निवारक जैल भी समाप्त है। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में मुफ्त दवा मिलने की उम्मीद लेकर आते हैं लेकिन आवश्यक दवा नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीज सुनील ने बताया कि मेरे हाथों पैरों में दर्द रहता है। डॉक्टर ने विटामिन डी 3 की जांच कराई थी। जांच में कैैल्शियम की कमी आई।
विज्ञापन


डॉक्टर ने बोला खिड़की से कैल्शियम पाउडर और दवा ले लेना। खिड़की पर आया तो कैल्शियम के पाउच नहीं मिले। कह रहे कि खत्म हो गए हैं। दवा काउंटर कर्मचारी ने बताया कि पिछले कई दिनों से कैल्शियम पाउडर उपलब्ध नहीं है। स्टॉक खत्म होने के बाद अब तक कैल्शियम पाउडर और खांसी के सिरप एवं दर्द निवारक जैल नहीं पहुंचे। फार्मासिस्ट अधिकारी रवि धामा ने बताया कि विभागीय स्तर पर भी स्टॉक खत्म है। कैल्शियम पाउडर एवं अन्य दवा का स्टॉक अस्पताल में समाप्त हो चुका है। इसकी सूचना संबंधित विभाग को भेजी जा चुकी है। कांवड़ के बाद दवा आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed