{"_id":"6a74cf8ad48aa83f690bcbb7","slug":"traffic-disrupted-due-to-road-subsidence-on-the-laksar-roorkee-highway-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1036385-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लक्सर-रुड़की हाईवे पर सड़क धंसने से यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लक्सर-रुड़की हाईवे पर सड़क धंसने से यातायात बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बृहस्पतिवार सुबह लक्सर-रुड़की हाईवे पर बहादरपुर रेलवे फाटक के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पर पहुंचे। एहतियातन हाईवे पर यातायात को वनवे करा दिया गया। हरिद्वार और लक्सर की ओर से रुड़की जाने वाले वाहनों को कुआंखेड़ा मार्ग से भेजा गया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल मरम्मत शुरू कई। दोपहर तक मार्ग को दुरुस्त कर यहां यातायात सामान्य करा दिया गया।
कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, यमुनानगर की की ओर से आ रहे कांवड़ वाहनों को नगला इमरती बाईपास से लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जा रहा है। इसके अलावा मार्ग पर सामान्य वाहनों की आवाजाही भी अधिक रहती है। इस बीच बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे बहादरपुर रेलवे फाटक के समीप सड़क का एक हिस्सा धंस गया।
सूचना पर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला और सीओ देवेंद्र सिंह नेगी मौके पर पहुंचे। एहतियातन पुलिसकर्मियों को तैनात कर यहां वनवे यातायात लागू कर दिया गया। रुड़की की ओर से आने वाले सामान्य और कांवड़ वाहनों को नियंत्रित गति से मार्ग से निकाला गया।
विज्ञापन
हरिद्वार और लक्सर से जाने वाले वाहनों का मार्ग परिवर्तित कर रुड़की तिराहे से कुआंखेड़ा होते हुए रुड़की की ओर भेजा गया। एसएसपी नवनीत भुल्लर ने मौकेे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती और यातायात व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। प्रशासन के निर्देश पर लोनिवि के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और धंसी सड़क की मरम्मत का कार्य आरंभ कराया गया। दोपहर तक मार्ग की मरम्मत कराकर यहां वाहनों का आवागमन सामान्य करा दिया गया।
सड़क धंसने पर एहतियातन वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की गई थी। मरम्मत के के बाद अब मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारू है। बहादरपुर रेलवे क्राॅसिंग पर यातायात व्यवस्था के लिए पहले से पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। -देवेंद्र सिंह नेगी, सीओ लक्सर