{"_id":"6a74ce2698b4c1364b0650b7","slug":"mercury-drops-by-75-degrees-due-to-rain-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1036378-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बारिश से 7.5 डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बारिश से 7.5 डिग्री गिरा पारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार देर शाम से हो रही झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी है। झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया। जहां बुधवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं बृहस्पतिवार को यह घटकर 26 डिग्री सेल्सियस रह गया। तापमान में करीब 7.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया।
बीते कई दिनों से कभी तेज धूप तो कभी हल्की बारिश से पैदा उमस के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। दिनभर उमस भरी गर्मी और पसीने के कारण लोगों का स्वास्थ्य भी बिगड़ रहा था। बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई। सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ी और मौसम का आनंद लेते हुए लोग सड़कों पर कांवड़ियों व झांकियों को देखने उमड़ने लगे। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी।