{"_id":"6a74cdfc4bb29013f50484b2","slug":"security-arrangements-missing-in-primary-health-center-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1036376-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा इंतजाम नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा इंतजाम नदारद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाडा जलालपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ऊर्जा निगम की लापरवाही मरीजों और तीमारदारों के लिए खतरा बन सकती है। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ट्रांसफार्मर खुले में रखा हुआ है। इसके चारों ओर सुरक्षा दीवार या अन्य कोई मजबूत सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से हादसे की आशंका बनी हुई है। रोजाना उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके साथ पहुंचने वाले तीमारदारों को इसी परिसर से होकर गुजरना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की आवाजाही रहती है। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल होते हैं। ऐसे में खुले में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद उसके आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण खुली बिजली की तारों से कभी भी हादसा हो सकता है।
ग्रामीण नाथी राम, बृजेश, सुनील आदि ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर विद्युत सुरक्षा को लेकर सावधानी बरती जानी चाहिए। ट्रांसफार्मर के आसपास मजबूत दीवार या जाली लगाकर लोगों की पहुंच रोकना जरूरी है। इसके बावजूद लंबे समय से स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग और संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा दीवार या जाली लगाने की मांग की है।