फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth assaulted after intruders barged into his home; his head was shaved; case registered against nine individuals

Roorkee News: घर में घुसकर युवक से मारपीट, सिर के बाल मुंडवाए, नौ पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 06 Aug 2026 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Youth assaulted after intruders barged into his home; his head was shaved; case registered against nine individuals
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर एक युवक के साथ मारपीट, सिर के बाल मुंडवाने और परिवार को धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार अगस्त को फैजान निवासी मोहल्ला कानूनगोयान, थाना पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) अपने अन्य साथियों के साथ उसके घर में जबरन घुस आया था। आरोप है कि घर में घुसते ही सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके सिर के बाल जबरन मुंडवा दिए। इतना ही नहीं कैंची से उसके कपड़े भी काट दिए। पीड़ित का आरोप है कि घटना के दौरान घर में मौजूद परिजनों को भी आतंकित किया गया। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोपियों से अपने और परिवार की जानमाल को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर फैजान, कैफ समेत नौ आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed