सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Campaign launched for health check-up of pregnant women

Roorkee News: गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए अभियान शुरू

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched for health check-up of pregnant women
विज्ञापन
एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए सघन अभियान शुरू करने जा रहा है। शनिवार से शुरू होने वाले अभियान के तहत लक्सर ब्लॉक में सीएचसी और पीएचसी पर चार हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की जाएगी। जांच में एनीमिक महिलाओं को इंजेक्शन और निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
Trending Videos




गर्भवती महिलाओं में रक्त की कमी होना गंभीर समस्या बनती जा रही है। महिलाओं को एनीमिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एनीमिया मुक्त भारत अभियान चला रहा है। इसके तहत नगर और देहात क्षेत्र में जागरूकता रैलियां निकालने के साथ ही डोर टु डोर जाकर भी महिलाओं को जागरूक किया गया था। अब शनिवार से विभाग सघन अभियान शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लक्सर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि शनिवार से गर्भवती महिलाओं की जांच और उपचार के लिए अभियान शुरू होगा। इसके तहत गर्भवती महिलाओं के रक्त में हीमोग्लोबिन की जांच की जाएगी। महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड की टैबलेट्स उपलब्ध कराई जाएंगी। जिन महिलाओं में रक्त की कमी होगी उन्हें इंजेक्शन दिए जाएंगे। एनीमिया के गंभीर मामलों में महिला को रक्त भी चढ़ाया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि लक्सर ब्लॉक में चार हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य रखा गया है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक कर उन्हें अभियान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed