{"_id":"69aad9c07d1cccb58604508e","slug":"people-are-troubled-by-traffic-jam-on-peeth-bazaar-day-roorkee-news-c-5-1-drn1027-915056-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पीठ बाजार के दिन जाम से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पीठ बाजार के दिन जाम से लोग परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में शुक्रवार को लगने वाले पीठ बाजार के कारण मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लग गया जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लक्सर–रुड़की रोड पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लगने से कस्बावासियों के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पीठ बाजार के दिन बाहर से आने वाले कुछ व्यापारी मुख्य मार्ग के किनारे ही अपना सामान फैलाकर बैठ जाते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और यातायात बाधित हो जाता है। परिणामस्वरूप थोड़ी ही देर में लंबा जाम लग जाता है। कस्बा निवासी सोराब, अभिजीत, सनी, जतिन, मेहरबान, सलाम आलम और कुर्बान आदि ने बताया कि हर शुक्रवार को यही स्थिति बन जाती है लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से पीठ बाजार को व्यवस्थित स्थान पर लगाने और मुख्य मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।
Trending Videos