फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Clash involving sticks and clubs between two groups over an old rivalry; five arrested

Roorkee News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पांच गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2026 06:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Clash involving sticks and clubs between two groups over an old rivalry; five arrested
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिकरौढा में बृहस्पतिवार शाम को पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में दोनों ही पक्षों के कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की धारा 151 के तहत कार्रवाई कर उपजिलाधिकारी कोर्ट के समक्ष पेश कर रही है।
विज्ञापन


सिकरौढा गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार शाम अचानक दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से गाली-गलौज शुरू हो गई जिसने कुछ ही देर में बड़े विवाद का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से लैस होकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस मारपीट में गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दोनों पक्षों के लोग लहूलुहान हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को तितर-बितर किया। पुलिस ने मौके से पांच हुड़दंगियों को दबोच लिया। आरोपियों काला, मोहन, सोहन, भूरा, सूरज, दोनों पक्ष निवासी सिकरौढा पुलिस ने बताया कि आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed