{"_id":"6a09c380f4438ebac002f54e","slug":"congress-protests-against-inflation-burns-pms-effigy-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-155295-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला जलाया
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 17 May 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल और गैस कीमतों के दामों में हुई वृद्धि पर जताया विरोध
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला जलाया
रुड़की। जिला कांग्रेस कमेटी महानगर के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में नगर के चंद्रशेखर चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने किया जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार व कांग्रेस नेता सुभाष सैनी ने की। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं और आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा सरकार विज्ञापनों पर करोड़ों खर्च कर रही है। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है और आम जनता की परेशानियों की अनदेखी की जा रही है। नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य चौपट हो गया है और सरकार जुमलेबाजी कर रही है। वहीं सुभाष सैनी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और परीक्षा पत्र लीक जैसे मामलों से युवा वर्ग परेशान है लेकिन सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है। इस मौके पर डॉ. हरविंदर सिंह, प्रो. जेके शर्मा, संजय गुड्डू, राजकुमार सैनी, नीरज सैनी, रिजवान अहमद, परवेज आलम, मंजू कश्यप और ओवेश अंसारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।