सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Congress workers and students staged a protest

Roorkee News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं व छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 17 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Congress workers and students staged a protest
विज्ञापन
नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा

मंगलौर। नीट परीक्षा पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों ने मंगलौर रोडवेज पर प्रदर्शन कर कोतवाल भगवान सिंह मेहर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दर्जाधारी आदित्य राणा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। रविवार को दर्जामंत्री राणा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं लेकिन पेपर लीक होने से उनका दिल टूट जाता है और कई छात्र गलत कदम तक उठा लेते हैं। उन्होंने मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की है। कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मरगुब कुरैशी ने कहा कि बार-बार पेपर लीक होना युवाओं के साथ अन्याय है। छात्र शाहवेज ने कहा की सालों की मेहनत पर पानी फिरने से छात्र मानसिक तनाव में हैं। सरकार हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करे। प्रदर्शन के दौरान डॉ. एसपी बाबरा, रामभूल सैनी, मोहित त्यागी, रहमान राज, सचिन उस्ताद, अंकित, चौ. शुभम, चौ. मनोज, सालिक कुरैशी, अकरम सिद्दीकी, मौ. अशरफ, इकबाल अहमद, शहजाद अली और भोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed