फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Congress Protests at Municipal Corporation Against User Charges

Roorkee News: यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस का नगर निगम पर प्रदर्शन

Mon, 20 Jul 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 20 Jul 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Congress Protests at Municipal Corporation Against User Charges
एक सप्ताह में निर्णय वापस नहीं हुआ तो नगर निगम कार्यालय की तालाबंदी की चेतावनी, कांग्रेस ने यूजर चार्ज को बताया जनविरोधी
विज्ञापन


रुड़की। यूजर चार्ज लागू किए जाने के विरोध में सोमवार को रुड़की महानगर कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नगरायुक्त कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने यूजर चार्ज को जनता और व्यापारियों पर थोपा गया अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि नगर की जनता और व्यापारी लगातार यूजर चार्ज का विरोध कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम उनकी आवाज सुनने के बजाय इसे लागू करने पर अड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम अपने संसाधन होने के बावजूद एक निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए जनता से वसूली करना चाहता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर यूजर चार्ज वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस नगर निगम कार्यालय की तालाबंदी कर व्यापक आंदोलन शुरू करेगी। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी और निर्णय वापस होने तक आंदोलन चलता रहेगा। साथ ही नगरवासियों से यूजर चार्ज का भुगतान न करने की अपील भी की। वहीं, नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने कांग्रेस नेताओं को बताया कि यूजर चार्ज का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड की बैठक में पारित हो चुका है और शासन स्तर से इसे लागू करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य कर रहा है। प्रदर्शन में डॉ. हरविंदर सिंह, फजलुर्रहमान, चारु चंद्र, विजयपाल सिंह, सुभाष चंद्र शर्मा, रिजवान अहमद, नीरज सैनी, गौरव प्रधान, अमित मलिक, ललित त्यागी समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed