पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cow Slaughter Racket Busted in Manglaur; 300 kg of Meat and Equipment Seized

मंगलौर में गोकशी का भंडाफोड़: 300 किलो मांस और उपकरण बरामद

Fri, 03 Jul 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Fri, 03 Jul 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Cow Slaughter Racket Busted in Manglaur; 300 kg of Meat and Equipment Seized
पुलिस को देख खेतों में भाग निकले पांचों आरोपी, तलाश शुरू
विज्ञापन

मंगलौर। कोतवाली पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला मलानपुरा क्षेत्र में गोकशी का भंडाफाेड़ किया है। मदीना कॉलोनी के पास खेतों में 300 किलो संरक्षित पशु का मांस और उपयोग किए गए उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस को देख पांचों आरोपी अंधेरे और फसलों का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो जुलाई की तड़के उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि मलानपुरा में मदीना कॉलोनी के पीछे खेतों में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस कर्मियों ने खेतों में छिपते हुए घटनास्थल तक पहुंचकर घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस टीम करीब पहुंची, वहां निगरानी कर रहे एक व्यक्ति की नजर पुलिस पर पड़ गई। उसने शोर मचाते हुए पुलिस के आने की सूचना दी जिसके बाद वहां मौजूद पांचों आरोपी घने अंधेरे और ऊबड़-खाबड़ खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को करीब 300 किलोग्राम संरक्षित पशु का मांस, 2 कुल्हाड़ी, 3 छुरियां, 1 डिजिटल तराजू आदि सामान बरामद हुआ है। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक डॉ. अमित पंवार ने बरामद मांस का निरीक्षण कर उसे संरक्षित पशु का मांस बताते हुए मांस और खाल के सैंपल लेकर सील कर दिए। शेष मांस को गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मौके से फरार होने वालों में सोनू, दानिश, मुन्ना उर्फ मेहताब, सुहैल और आशु के नाम सामने आए हैं। ये सभी मदीना कॉलोनी, मलानपुरा के निवासी है। पुलिस का कहना है कि ये आरोपी पहले भी गोकशी के मामलों में पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed