फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demand for a re-investigation into the Vishal murder case

Roorkee News: विशाल हत्याकांड की दोबारा जांच की मांग

Sat, 11 Jul 2026 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demand for a re-investigation into the Vishal murder case
शक्ति विहार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपने 29 वर्षीय बेटे विशाल की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मृतक के पिता सरबजीत सिंह ने एसीजेएम रुड़की न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बेटे के तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में उच्च स्तरीय जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में सरबजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा विशाल 24 अगस्त 2025 की रात खाना खाने के बाद अपने दोस्त संजीत उर्फ डी, विशाल उर्फ सैम्पो और जतिन के साथ घर से निकला था। रात करीब एक बजे विशाल ने अपनी मां को फोन कर बताया था कि उसके साथ कुछ मामला हो गया है और वह कुछ देर बाद घर आएगा। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। परिजनों के अनुसार, 26 अगस्त को गंगनहर के रेलवे पुल के पास विशाल का शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई चोटें और गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। इससे यह दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या प्रतीत होती है। सरबजीत सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व में पुलिस ने मामले को दुर्घटना मानते हुए कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कोर्ट से मांग की कि किसी अन्य जांच एजेंसी या उच्च स्तरीय टीम से जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। प्रार्थना पत्र में सीसीटीवी फुटेज की जांच, घटनास्थल की जांच, दोस्तों के बयान और अन्य बिंदुओं पर निष्पक्ष जांच की मांग भी की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed