{"_id":"6a513ca594487e35fe01d7a4","slug":"jewelers-theft-case-accused-remanded-from-baghpat-jail-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1015185-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ज्वेलर्स चोरी मामले में बागपत जेल से आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ज्वेलर्स चोरी मामले में बागपत जेल से आरोपी रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी अंबर तालाब स्थित खन्ना ज्वेलर्स की दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने बागपत जेल में बंद एक शातिर चोर को रिमांड पर लेकर चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 700 ग्राम चांदी बरामद की है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को वापस बागपत जेल भेज दिया गया।
पिछले माह खन्ना ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए थे। चोरी की पूरी घटना दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मामले की जांच के दौरान बागपत पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया था कि गिरोह ने बागपत के अलावा रुड़की में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
रुड़की पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर जेल भेज दिया था। वहीं बागपत जेल में बंद आरोपी शोएब को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर दो दिन का रिमांड मंजूर हुआ। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद चांदी बरामद की गई है। अन्य आरोपियों को भी रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।